29 C
Mumbai
Thursday, August 13, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

विवादित बयान पर कंगना रनौत की फिर सफाई: बोलीं- ‘जो खुद को कॉकरोच मानते हैं, वे गटर में ही रहेंगे’

जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों पर दिया था बयान, विपक्षी दलों के आरोपों को बताया गलत

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ समर्थकों पर की गई अपनी विवादित टिप्पणी पर फिर से बयान दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कंगना ने अपने पिछले बयान का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने सभी युवाओं को निशाना नहीं बनाया था।

कंगना ने कहा, “वो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं। मेरी बात बस इतनी है कि अगर कुछ लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं और हम कहते हैं कि गटर ही उनका घर है, तो उन्हें बुरा क्यों लगना चाहिए? अगर कोई खुद को कॉकरोच कहता है, तो स्वाभाविक है कि वह गटर में ही रहेगा।”

‘सभी युवाओं को नहीं कहा गटर जेनरेशन’
सफाई देते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि यह कहना बिल्कुल गलत है कि उन्होंने देश के सभी युवाओं की बात की थी। उन्होंने कहा, “मैंने केवल खास तौर पर कुछ लोगों या कुछ महिलाओं का जिक्र किया था। अगर कोई मुझसे कहे कि मैं गटर में रहती हूं तो मैं इसका खंडन करूंगी क्योंकि मैं खुद को कॉकरोच नहीं मानती।”

संसद से सड़क तक हुआ था हंगामा
गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी समर्थकों की नारेबाजी के बाद कंगना रनौत ने उन्हें ‘जेन ज़ी’ के बजाय ‘गटर जेनरेशन’ कहा था। इस बयान को लेकर काफी विवाद हुआ था और विपक्षी दलों ने संसद के मानसून सत्र में भी इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया था।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here