36 C
Mumbai
Sunday, April 28, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

वीडियो बनाने पर एसपी ने गिरफ्तार कराया फरियादी।

रिपोर्ट- विपिन निगम

आगरा(यूपी): आगरा मे नाई की मंडी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत फरियादी शिकायत करना मेहगा पड गया, दरअसल फरियादी शिकायत कर रहा था। उसका नाबालिग बेटा वीडियो बना रहा था। एसपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने इस बात पर आपत्ति जताई। पीड़ित ने तर्क दिया। एसपी को गुस्सा आ गया। पुलिस बुलाई और फरियादी को गिरफ्तार करा दिया। पुलिस फरियादी और उसके दो नाबालिग बच्चों को नाई की मंडी थाने ले गई। जहां फरियादी का शांतिभंग में चालान किया गया।
जैतपुर (बाह) निवासी राजाराम पिछले ढाई साल से परेशान है। उसकी पत्नी तीन बच्चों के साथ चली गई है। राजाराम उसकी तलाश में जुटा हुआ है। लगातार पुलिस के चक्कर काट रहा है। मां के साथ गई एक बेटी पिछले दिनों भागकर आ गई थी। उसने पिता को बताया कि मां भोगांव (मैनपुरी) में किसी के साथ रह रही है। राजाराम यही साक्ष्य बताने एसपी पूर्वी के पास आया था। वह चाहता था कि पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई करे।
एसपी पूर्वी प्रमोद कुमार के अनुसार राजाराम प्रार्थना पत्र दे रहा था। पीछे खड़ा उसका बेटा वीडियो बना रहा था। उन्होंने आपत्ति जताई। कहा कि उनके कार्यालय में वीडियो क्यों बना रहे हैं। इस पर राजाराम तेज आवाज में बोलने लगा। कहने लगा कि पुलिस को सबक सिखाएगा। पुलिस सुनती नहीं है। उन्होंने नाई की मंडी पुलिस को बुला लिया। राजाराम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने राजाराम का शांतिभंग में चालान कर दिया। दोनों बच्चे पिता के साथ ही मौजूद थे। वे नाबालिग हैं इसलिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
मोबाइल से खेल रहा था बेटा
राजाराम का कहना है कि बेटा 12 साल का है। मोबाइल से खेल रहा था। वह उसे सिखाकर नहीं लाया था। अधिकारी को भ्रम हुआ। पुलिस ने बेटा-बेटी के सामने उससे अभद्रता की। उसे धक्के मारते हुए ऑफिस से बाहर लेकर आई। गाड़ी में डाल दिया। उसका कसूर क्या था। ऐसे तो कोई पीड़ित अधिकारियों के पास ही नहीं आएगा।
अभद्रता पर पकड़वाया
पीड़ित का बेटा वीडियो बना रहा था। उसे रोका। पीड़ित अभद्रता करने लगा। गाली देने लगा। उसका व्यवहार अशोभनीय था। इसलिए पुलिस को बुलाया। ऐसे तो कोई भी कार्यालय में घुसकर अभद्रता करेगा।
– प्रमोद कुमार, एसपी पूर्वी

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »