28 C
Mumbai
Thursday, May 2, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

संविधान को भी रौंद सकते हैं किसानों को कुचलने वाले लोग: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सहारनपुर में भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि सत्ता में बैठे जो लोग किसानों और कानून को कुचल सकते हैं, वे संविधान को भी रौंद सकते हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

लखीमपुर हिंसा का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि इतिहास गवाह है कि हर अहंकारी को जनता ने सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि अगर गृह राज्यमंत्री के घर पुलिस का कोई अधिकारी जाएगा तो पहले सैल्यूट मारेगा, उसके बाद कुछ बातें होंगी और फिर सैल्यूट मारकर चला जाएगा, ऐसे में जांच कैसे हो पाएगी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

भाजपा पर आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार के ये लोग कुछ भी कर सकते हैं। हमें और आपको सावधान रहना होगा। जनसभा के दौरान अखिलेश यादव ने देश के इतिहास को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत में सभी एक साथ मिल-जुलकर रहते हैं। यही हमारे देश की पहचान है। यहां सभी जाति-धर्म के लोग एक छत के नीचे रहते हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने भाजपा पर देश में सब चीजें बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा साहब ने जो संविधान में अधिकार दिए हैं अब उनका क्या होगा? अखिलेश ने कहा कि भाजपा खेल कोई समझ नहीं पाया है। एक-एक करके ये सब प्राइवेट हाथों में बेच दे रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा को केवल कुर्सी और सत्ता चाहिए। उन्होंने कहा कि हम समाजवादी लोग गरीब को आगे बढ़ाएंगे।

अखिलेश ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ साल पहले नदियों को साफ करने का संकल्प लिया गया था, लेकिन आज भी यमुना नदी में कचरा डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में यमुना साफ है लेकिन यही नदी जब दिल्ली पहुंचती है तो काली हो जाती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों को दिल्ली नहीं दिख रही और लखनऊ वालों को मथुरा नहीं दिख रहा। उन्होंने कहा कि गंगा-यमुना नदी हमारी पहचान है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »