31 C
Mumbai
Monday, May 6, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सोमवार शाम थमेगा पहले चरण का निकाय चुनाव प्रचार, 22 नवम्बर को मतदान ।

लखनऊ, 19 नवंबर – प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का प्रचार सोमवार की शाम को थम जाएगा। पहले चरण में राज्य के 24 जिलों में आगामी 22 नवम्बर को मतदान होगा। प्रत्याशियों ने अंतिम दौर के प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।

पहले चरण में राज्य के जिन 24 जिलों में 22 नवम्बर को वोट डाले जाएंगे उनमें शामली, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, बदायूं, हाथरस, कासगंज, आगरा, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोण्डा, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर और सोनभद्र शामिल हैं।

इन 24 जिलों में पांच नगर निगम मेरठ, आगरा, कानपुर नगर, फैजाबाद और गोरखपुर हैं। इनके अलावा 71 नगर पालिका परिषद और 154 नगर पंचायतें हैं। इस तरह से पहले चरण में कुल 230 निकायों के 4095 वार्डों में बुधवार 22 नवम्बर को मतदान होगा।

पहले चरण में 5 नगर निगम के मेयर पद के लिए कुल 56 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 33 पुरूष और 23 महिलाएं हैं। इनके अलावा पार्षद पद के लिए 3856 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 2426 पुरूष और 1430 महिलाएं हैं। 71 नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद के लिए कुल 901 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें 534 पुरूष और 367 महिलाएं हैं। नगर पालिका परिषद के सदस्य पद के लिए कुल 10642 प्रत्याशी मैदान में हैं, इनमें से 6430 पुरूष और 4212 महिलाएं हैं।

154 नगर पंचायतों के चेयरमैन पद के लिए कुल 1678 प्रत्याशी डटे हुए हैं जिनमें 984 पुरूष और 684 महिलाएं हैं। इनके अलावा नगर पंचायतों के सदस्य पद के लिए 9181 उम्मीदवार खड़े हैं जिनमें 5590 पुरूष और 3591 महिलाएं हैं।

पहले चरण के निकाय चुनाव के लिए इन 24 जिलों में कुल 3731 मतदान केन्द्र और 11683 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जहां कुल 1, 09, 26, 972 �

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »