31 C
Mumbai
Wednesday, May 8, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

Russia-Ukraine War: रूस का यूक्रेन को EU में शामिल करने की चर्चाओं के बीच बयान, कहा- यह यूरोपीय संघ को अस्थिर करने जैसा

Russia-Ukraine War: पिछले वर्ष से यूक्रेन और रूस के बीच भीषण युद्ध जारी है। इसी बीच, रूस के एक बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। रूस ने बयान जारी कर कहा कि यूक्रेन, मोल्दोवा का प्रवेश यूरोपीय संघ को अस्थिर कर सकता है। रूसी प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि हंगरी रूस समर्थक देश नहीं है,लेकिन रूस इस बात से प्रभावित है कि वह अपने हितों की रक्षा के लिए तैयार है।

रूस ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन और मोल्दोवा के साथ सदस्यता वार्ता शुरू करने का यूरोपीय संघ का फैसला एक राजनीतिक था, जो ब्लॉक को अस्थिर कर सकता है। यूरोपीय संग में शामिल होने के लिए बातचीत वर्षों या दशकों तक चल सकती है। यह स्पष्ट है कि फिलहाल न तो यूक्रेन और न ही मोल्दोवा इन मानदंडो को पूरा करते हैं। 

रूस ने दावा किया कि यूरोपीय संघ इन देशों के लिए समर्थन प्रदर्शित करने की इच्छा रखता है। लेकिन ऐसे नए सदस्य यूरोपीय संघ को अस्थिर कर सकते हैं। रूस ने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ एक ही महाद्वीप पर रहते हैं। गुरुवार को एक शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ के नेता यूक्रेन के साथ प्रवेश वार्ता शुरू करने पर सहमत हुए। रूस के आक्रमण से लड़ रहा हो, लेकिन वे हंगरी के विरोध के कारण कीव के लिए 50 बिलियन यूरो की वित्तीय सहायता के पैकेज पर सहमत नहीं हो सके। प्रवक्ता पेसकोव ने कहा कि हंगरी रूस समर्थक देश नहीं है, लेकिन रूस इस बात से प्रभावित है कि वह अपने हितों की रक्षा के लिए तैयार है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »