पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, भारत एक वैश्विक ताकत जबकि पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध क्षेत्रीय स्तर के
अमेरिका को भारत के अपनी रक्षा करने के अधिकार का सम्मान करना चाहिए। आतंकवाद को लेकर उसकी नीति में बिल्कुल भी नरमी नहीं होनी चाहिए। अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के साथ अमेरिका के संबंध पूरी तरह अलग हैं। ब्लिंकन ने कहा, भारत एक वैश्विक ताकत है। अमेरिका और भारत के बीच संबंध और साझा हित भी पूरी दुनिया से जुड़े हैं। इसके विपरीत, पाकिस्तान के साथ अमेरिका के संबंध क्षेत्रीय स्तर के हैं। उन्होंने एक प्रमुख समाचार पत्र के सम्मेलन के दौरान ये बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने भारत व्यापार संवर्धन संगठन आईटीपीओ के अध्यक्ष जावेद अशरफ से बातचीत की।

