29 C
Mumbai
Wednesday, September 16, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सिक्किम के ग्यालशिंग में भारी बारिश से भूस्खलन: सिंगलिताम और रिंबी में खतरा बढ़ा, 160 से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

एसएसडीएमए और जिला प्रशासन मुस्तैद, डीएम तेनजिंग डेंजोंगपा ने प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

ग्यालशिंग: पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में मूसलाधार बारिश के बाद सिंगलिताम और रिंबी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर भूस्खलन होने से गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित सुरक्षा कदम उठाए हैं। एहतियात के तौर पर रिंबी क्षेत्र के 28 घरों में रह रहे 128 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। इसके साथ ही सिंगलिताम में भी भूस्खलन की जद में आए सात प्रभावित परिवारों को सुरक्षित राहत केंद्रों में स्थानांतरित किया गया है।

लगातार सक्रिय है भूस्खलन, राहत एवं बचाव कार्य तेज सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) के आधिकारिक विवरण के अनुसार, जिले में बीते 12 सितंबर से ही भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। खतरे को भांपते हुए जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन और विभिन्न संबंधित सरकारी विभाग संयुक्त रूप से राहत, बचाव तथा बाधित सड़कों की बहाली के काम में जुटे हुए हैं।

जिला कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण हालात की समीक्षा करने के लिए ग्यालशिंग के जिला कलेक्टर तेनजिंग डेंजोंगपा स्वयं जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं। वे सिंगलिताम और रिंबी के आपदा प्रभावित इलाकों का लगातार सघन दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। प्रशासनिक अमला और आपदा प्रबंधन विभाग संवेदनशील क्षेत्रों पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रखे हुए हैं ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here