28 C
Mumbai
Sunday, November 15, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कर्नाटक में हैरान करने वाला मामला: जिस महिला की हत्या के आरोप में शख्स ने काटी जेल, वह जिंदा मिली

पुलिस की जांच पर उठे गंभीर सवाल, लापरवाही की जांच के लिए डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई जिम्मेदारी

कर्नाटक में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लापता हुई एक महिला को मृत मान लिया गया था। उसके अपहरण और हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। वह दो साल से ज्यादा समय जेल में भी रहा। अब वही महिला जिंदा मिल गई है। इसके बाद पुलिस की जांच पर सवाल उठने लगे हैं। मामले में कथित लापरवाही की जांच के लिए डीएसपी स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला को फिलहाल संतवना केंद्र यानी महिला आश्रय गृह में रखा गया है। बिंदिगनविले थाने में एक गैर-संज्ञेय रिपोर्ट एनसीआर दर्ज की गई थी। यह रिपोर्ट आरोपी के वकील नतेश की ओर से मिली जानकारी के बाद दर्ज हुई।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here