कथित हलफनामे को लेकर दिया सात दिन का अल्टीमेटम, पूरे मामले में प्रक्रियागत गड़बड़ियों का लगाया आरोप
पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के चुनाव चिह्न को लेकर चल रहे विवाद के बीच सांसद अभिषेक बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि पार्टी का चुनाव चिह्न हमेशा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ही रहेगा। अभिषेक बनर्जी के अनुसार, इस विवाद में कथित हलफनामा तैयार किए जाने को लेकर उन्होंने सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि सात दिन इंतजार किया जाए, वह बताएंगे कि पुलिस थाने में किस तरह हलफनामा तैयार किया गया। अभिषेक बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में प्रक्रियागत गड़बड़ियां की गई हैं, जिससे पश्चिम बंगाल की राजनीति में चल रही चुनाव चिह्न की लड़ाई एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

