27 C
Mumbai
Monday, November 30, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

परिसीमन बिल के विरोध में उतरी कॉकरोचइ जनता पार्टी, मौजूदा लोकसभा में ही 50 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की मांग

नई दिल्ली। परिसीमन बिल को लेकर विरोध के सुर तेज हो रहे हैं। कॉकरोचइ जनता पार्टी (सीजेपी) ने रविवार को इस विधेयक का विरोध करते हुए इसे देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। पार्टी का आरोप है कि परिसीमन के नाम पर लोकसभा क्षेत्रों की सीमाएं इस तरह बदली जा सकती हैं, जिससे भाजपा को चुनावी फायदा मिले और मतदाताओं के लिए सरकार बदलना मुश्किल हो जाए। पार्टी ने साफ कहा कि वह महिलाओं को उनकी आबादी के अनुपात में 50 प्रतिशत आरक्षण देने के पक्ष में है, लेकिन इसके लिए लोकसभा की सीटें बढ़ाने या परिसीमन का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। सीजेपी के अनुसार यह आरक्षण मौजूदा 543 सदस्यीय लोकसभा में ही तुरंत लागू किया जाना चाहिए।

दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा कि परिसीमन बिल, मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण और एक देश एक चुनाव लागू होने पर भारतीय लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के नियंत्रण वाला परिसीमन आयोग निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में मनमाने बदलाव कर सकता है। इसके लिए उन्होंने असम और जम्मू-कश्मीर में हुए परिसीमन का उदाहरण दिया। दास ने आयोग के फैसलों को न्यायिक समीक्षा से बाहर रखने के प्रस्ताव पर भी आपत्ति जताई। उनका दावा है कि इससे आयोग के फैसलों को अदालत में चुनौती देना मुश्किल हो जाएगा।

दूसरी ओर केंद्र सरकार और भाजपा ने परिसीमन प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। सरकार के सूत्रों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया संविधान के प्रावधानों और कानूनी नियमों के तहत पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न होगी और इसमें जनसुनवाई के जरिए सभी पक्षों की राय शामिल की जाएगी। सत्ता पक्ष का तर्क है कि सीटों की संख्या बढ़ाने और परिसीमन का उद्देश्य बढ़ती आबादी के अनुरूप सभी नागरिकों को समान प्रतिनिधित्व देना है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here