28 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पैगंबर पर टिप्पणी: सुप्रीम कोर्ट का नूपुर शर्मा के खिलाफ याचिका को तत्काल सूचिबद्ध करने से इनकार

Array

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ एक याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया है। इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट की ओर से अधिकारियों को नूपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी और मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत करने के लिए कार्रवाई करने और उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश देने की मांग की गई है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस जेके माहेश्वरी की अवकाशकालीन पीठ ने मामले की तत्काल सुनवाई की मांग उठाने वाले अधिवक्ता अबू सोहेल को रजिस्ट्रार के पास भेज दिया है। वकील ने मामले की तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए कहा था कि शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से नूपुर शर्मा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कोर्ट बोला- पहले रजिस्ट्रार के पास मामले को सूचिबद्ध कराएं

याचिका को लेकर पीछ ने कहा, अवकाशकालीन पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख क्यों? पहले रजिस्ट्रार के पास मामले को सूचिबद्ध कराएं। वकील ने बाद में कहा कि उन्होंने रजिस्ट्रार के समझ मामले को उठाया है और इस पर 11 जुलाई को सुनवाई होने की संभावना है। याचिका में कहा गया है कि शर्मा ने पैंगंबर मोहम्मद और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसलिए मामले की स्वतंत्र, विश्वसनीय और निष्पक्ष जांच के लिए निर्देश दी जाए, जिससे तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

शर्मा के बयान मौलिक अधिकारों का उल्लंघन’

इसके अलावा याचिका में कहा गया है कि नूपुर शर्मा का बयान संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21, 26 और 29 और अन्य मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हैं। वकील ने कहा, नूपुर शर्मा के शब्दों ने देश और दुनिया में अशांति पैदा की और हंगामा खड़ा कर दिया है जिसकी वजह से हमारे देश की छवि खराब हुई है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here