31 C
Mumbai
Sunday, April 28, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

दो लोग दोषी ठहराए गए भारतीय मूल के दो भाइयों की हत्या के मामले में, कोर्ट का फैसला

चार साल पहले ब्रिटेन के वॉल्वरहैम्प्टन में हुए भीषण सड़क हादसे में भारतीय मूल के दो भाईयों की मौत हो गई थी। ब्रिटेन की एक अदालत ने दो आरोपियों को हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। आरोपी 27 वर्षीय मोहम्मद सुलेमान खान ने पिछले हफ्ते वॉल्वरहैम्पटन क्राउन कोर्ट में सभी आरोपों को स्वीकार किया। आरोप है कि खतरनाक ड्राइविंग के कारण भारतीय मूल के दो सगे भाई संजय और पवनवीर सिंह की मौके पर मौत हो गई थी। 

वहीं बर्मिंघम के 35 वर्षीय मोहम्मद आसमी खान को झूठ बोलकर न्याय प्रक्रिया को गुमराह करने का दोषी पाया गया है। मामले पर डिटेक्टिव कांस्टेबल (डीसी) कार्ल डेविस ने कहा, हमारा कर्तव्य संजय और पवनवीर के परिवार के प्रति था। भयानक टक्कर में दो भाईयों की मौत शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है।

क्या था मामला?
मार्च 2019 में वॉल्वरहैम्प्टन में बर्मिंघम न्यू रोड पर एक कार के द्वारा दोनों भाईयों को टक्कर मारी गई, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों भाई उस वक्त मां के साथ अपनी कार में सवार थे। 

माता-पिता बोले, ‘बच्चों की याद आती है’
माता-पिता ने मामले में पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया, वे भावुक भी हुए। रोते हुए दोनों ने कहा, वे अपने बच्चों को बहुत याद करते हैं। हमसे पलक झपकते ही बच्चों को छीन लिया गया।

सीसीटीवी में असहज दिखा आरोपी 
घटना के बाद आरोपी सुलेमान खान मौके से फरार हो गया। जांच पड़ताल के बाद उसे सीसीटीवी के जरिए एक बर्गर शॉप में देखा गया। सीसीटीवी वीडियों में वह घटना के बाद काफी असहज दिखाई दिया। घटना से बचने के लिए आरोपी ने झूठा का सहारा लिया था। झूठ बोलने के कारण आरोपी को न्याय प्रक्रिया को गुमराह करने का दोषी माना गया

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »