28 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले आयोग का फैसला: एजेयूपी और एआईएसएफ को मिले नए चुनाव चिह्न

हुमायूं कबीर की पार्टी को मिला ‘टेबल’ सिंबल, एआईएसएफ ‘अलमारी’ चुनाव चिह्न पर लड़ेगी चुनाव

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर अहम फैसला लिया है। आयोग ने शनिवार को दो क्षेत्रीय दलों, आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) और ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) को आधिकारिक तौर पर नए चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। नए आवंटन के तहत एजेयूपी को ‘टेबल’ और एआईएसएफ को ‘अलमारी’ चुनाव चिह्न सौंपा गया है।

‘सीटी’ से बदलकर ‘टेबल’ हुआ एजेयूपी का नया सिंबल हुमायूं कबीर के नेतृत्व वाली आम जनता उन्नयन पार्टी पूर्व में ‘सीटी’ चुनाव चिह्न के साथ चुनावी मैदान में उतरती रही है। इसी चुनाव चिह्न पर हुमायूं कबीर ने इस वर्ष मुर्शिदाबाद जिले की नाओदा और रेजीनगर दोनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने नाओदा सीट अपने पास बरकरार रखी, जिसके चलते खाली हुई रेजीनगर सीट पर अब उपचुनाव कराया जा रहा है। आयोग के नए फैसले के बाद रेजीनगर सीट से एजेयूपी के प्रत्याशी गोलाम नबी आजाद अब ‘टेबल’ चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरेंगे।

6 अक्तूबर को मतदान, 9 अक्तूबर को घोषित होंगे नतीजे निर्वाचन आयोग द्वारा दोनों दलों को नए प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाने के बाद संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। तय आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। वहीं, डाले गए वोटों की गिनती और चुनावी नतीजों की औपचारिक घोषणा 9 अक्तूबर को की जाएगी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here