31 C
Mumbai
Sunday, April 28, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

प्रियंका लखनऊ दौरे पर, चुनावी तैयारियों का एक हफ्ता रूककर लेंगी जायजा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार शाम से एक सप्ताह के लखनऊ दौरे पर रहेंगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वह अपने सप्ताह भर के दौरे के दौरान लखनऊ में राज्य के नेताओं और पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी इस दौरे के दौरान राज्य में पार्टी की चुनावी तैयारियों का आकलन करने के लिए घोषणापत्र समिति और चुनाव अभियान समिति के साथ बैठकें भी करेंगी। इस दौरे के दौरान प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने की भी संभावना है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

प्रियंका गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ‘हम वचन निभाएंगे’ टैगलाइन के साथ ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा’ निकालने का ऐलान किया है। यह यात्रा 12,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और जनता से जुड़ने के लिए सभी प्रमुख गांवों और कस्बों से होकर गुजरेगी। यात्रा की तारीख अभी तय नहीं की गई है। हालांकि सूत्रों ने कहा कि इसके 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर शुरू होने की संभावना है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »