26 C
Mumbai
Monday, November 16, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

जनकपुर धाम और अयोध्या के बीच साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मिली मंजूरी, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

करीब 604 किलोमीटर लंबी इस रेल सेवा से दोनों देशों के तीर्थयात्रियों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

भारतीय रेलवे ने नेपाल के जनकपुर धाम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या के बीच साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू करने को मंजूरी दे दी है। करीब 604 किलोमीटर लंबी इस रेल सेवा से दोनों देशों के बीच धार्मिक पर्यटन और आवागमन को बढ़ावा मिलेगा। इसे भारत-नेपाल संबंधों में विश्वास बहाली की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, ट्रेन जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच संचालित होगी। रास्ते में जयनगर, मधुबनी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम में ठहराव होगा। इससे रामायण से जुड़े दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच तीर्थयात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी। साथ ही सीमावर्ती इलाकों में व्यापार और स्थानीय कारोबार को भी फायदा होने की उम्मीद है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here