31 C
Mumbai
Thursday, May 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

क्या पक गयी है गठबंधन की खिचड़ी, अखिलेश से संजय सिंह की सद्भावना मुलाकात

कल रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलकात के बाद आज सपा प्रमुख ने आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह से अपने घर पर मुलाकात की. इन दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद सियासी हलकों में अब ऐसे कयास बहुत तेज़ हो गए हैं कि जल्द हो दोनों पार्टियां यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन का एलान करने वाली हैं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अखिलेश से मुलाकात के बाद यहां पत्रकारों से संजय सिंह ने कहा, “उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए साझा एजेंडे पर ‘रणनीतिक चर्चा’ की।” सपा के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, “चर्चा अभी शुरू हुई है.अच्छी सार्थक चर्चा हुई है और हम आपको बाद में बताएंगे।”

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

संजय सिंह ने पहले भी अखिलेश से मुलाकात की थी लेकिन कहा था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी। आप नेता मंगलवार को ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के मौके पर सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव की किताब ”राजनीति के उस पार” के विमोचन पर आयोजित कार्यक्रम में भी मौजूद थे।

अखिलेश ने आगामी चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा के लिए मंगलवार को रालोद प्रमुख से मुलाकात की थी। उसके बाद जयंत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अखिलेश यादव के साथ फोटो के साथ ट्वीट किया, “बढ़ते कदम।” वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जयंत चौधरी के साथ अपनी फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, “जयंत चौधरी के साथ बदलाव की ओर।” अखिलेश ने अपने बयानों में बार-बार कहा था कि उनकी पार्टी छोटे दलों के साथ गठबंधन के लिए तैयार है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वैसे दूसरी पार्टियों के नेताओं की अखिलेश यादव से घर पर सद्भावना मुलाकातें गठबंधन का बुनियाद बनती हैं जिनपर जल्द ही इमारत भी खड़ी हो जाती है. लोगों को उम्मीद है कि यह इमारत भी जल्द खड़ी होगी और इसका बाकायदा एलान एक पत्रकार में होगा।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here