28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ममता ने किया एलान व्हीलचेयर पर बैठकर करेंगे चुनाव प्रचार

Array

नई दिल्ली: ममता ने किया एलान, नंदीग्राम में कल चुनावी अभियान के दौरान हुई घायल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस के मुखिया ममता बनर्जी अब व्हील चेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगी| ममता ने अस्पताल से एक वीडियो संदेश जारी कर यह जानकारी दी है। वीडियो सन्देश में ममता ने कहा है कि नंदीग्राम में हुए हमले की वजह से काफी चोटें आई हैं। हाथ-पैर में दर्द हो रहा है। ममता ने आगे कहा है कि वो कुछ दिनों बाद बाहर आएंगी और व्हीलचेयर पर चुनाव प्रचार करेंगी। उन्होंने कहा, मुझे हाथ, पैर और लिगामेंट में चोटें लगी हैं। मैं कार के पास खड़ी थी जब मुझे कल धक्का दिया गया था। मैं जल्द ही कोलकाता से रवाना हो जाऊंगी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

क्या दिया ममता ने मैसेज
ममता ने अपने वीडियो मैसेज के जरिए कहा, “कल नंदीग्राम में हुई घटना के कारण उन्हें लिगामेंट में काफी चोटें आई हैं। इस वजह से उन्हें छाती और अन्य जगहों पर भी दर्द का सामना करना पड़ रहा है।” उन्होंने अपने समर्थकों से शांति और व्यवस्था को ठीक ढ़ंग से बनाए रखने की अपील की हैं। ममता ने कहा है कि वो एक दो दिनों में अस्पताल से बाहर आ जाएंगी और किसी भी कीमत पर अपने अभियान को जारी रखेंगी , इसके लिए व्हीलचेयर का भी इस्तेमाल करना पड़ें तो करेंगी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here