28 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

HC ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर नाराज़, ऑक्सीजन आपूर्ति में अड़चन पैदा करने वाले को हम लटका देंगे..!

Array

नई दिल्ली: ऑक्सीजन की किल्लत दिल्ली हाईकोर्ट लगातार कई दिनों से केंद्र और राज्य सरकार को फटकार लगा रहा है। आरोप है कि कई राज्य दूसरे राज्यों का कोटा रोक रहे हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस पर नाराजगी जताई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने शनिवार को सीधे कहा कि अगर केंद्र, राज्य या स्थानीय प्रशासन का कोई अधिकारी ऑक्सीजन की आपूर्ति में अड़चन पैदा कर रहा है तो ‘हम उस व्यक्ति को लटका देंगे।“ साथ ही केंद्र को फटकार लगाते हए कोर्ट ने कहा कि आप कह रहे हैं कि ये लहर है। ये लहर नहीं, सुनामी है। ये बातें कोर्ट की जस्टिस विपिन सांघी और जस्टिस रेखा पल्ली की बेंच की ओर से महाराजा अग्रसेन अस्पताल की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित करने वाले का पूछा नाम
हाईकोर्ट ने गुस्से भरे लहजे में सख्त टिप्पणी करते हुए दिल्ली सरकार से पूछा कि वो बताए कि कौन ऑक्सीजन की आपूर्ति को बाधित कर रहा है, हम उस व्यक्ति को लटका देंगे। कोर्ट की बेंच ने कहा कि हम किसी को भी नहीं बख्शेंगे। दिल्ली सरकार स्थानीय प्रशासन के ऐसे अधिकारियों के बारे में केंद्र को भी बताए ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बैक अप पर रहा है फोर्टिस अस्पताल
वहीँ फोर्टिस के शालीमार बाग अस्पताल ने शनिवार को ट्वीट कर कहा है कि उनके पास ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है। सैकड़ों मरीजों की जान खतरे में है। लगातार हम केंद्र और राज्य से गुहार लगा रहे हैं। शीघ्र मदद की जाए। अस्पताल बैकअप पर चल रहा है। अस्पताल ने नए मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here