29.1 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

दो दिन और यूपी में बढ़ा लॉक डाउन

Array

लखनऊ: दो दिन और यूपी में बढ़ा लॉक डाउन, कोरोना संक्रमण के कहर को देखते हुए यूपी में जारी वीकेंड लॉकडाउन अगले दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। यूपी में अब 6 मई को सुबह 7 बजे तक आंशिक कर्फ्यू जारी रहेगा। इससे पहले यूपी में तीन दिन के वीकेंड कर्फ्यू की घोषणा हुई थी जो मंगलवार सुबह 7 बजे समाप्त होना था। फिलहाल अब 4 और 5 मई को भी लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को इजाजत रहेगी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

दो दिन और यूपी में बढ़ा लॉक डाउन

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने जानकारी देते हुए कहा, ‘यूपी में आंशिक कोरोना कर्फ्यू 6 मई को सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा।’ लॉकडाउन के दौरान पूर्ण रूप से बंदी रहेगी, लेकिन जरूरी चीजों की दुकानें और जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। जानिये कोरोना कर्फ्यू के दौरान क्या खुला रहेगा और क्या बंद-

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कोरोना कर्फ्यू के दौरान इन पर रहेगी पाबंदी


-सिर्फ जरूरी सेवाएं जैसे मेडिकल, किराना आदि छोड़कर सभी दुकानें व सेवाएं बंद
-पहली बार मास्क नहीं लगाने पर 1000 रुपये जुर्माना और दूसरी बार पकडे़ जाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना
-आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को पास जारी होंगे
-मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम बंद रहेंगे
-रेस्त्रां खुले रहेंगे, लेकिन सिर्फ होम डिलीवरी की अनुमति
-दूसरे राज्यों से आने जाने पर रोक नहीं
-शादी समारोह में आयोजन के दौरान सिर्फ 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति
-साप्ताहिक बंदी के अलावा पहले से चल रहा रात्रि कर्फ्यू भी जारी रहेगा
-अंतिम संस्कार के लिए अधिकतम 20 लोगों को ही जाने की इजाजत

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here