28 C
Mumbai
Tuesday, November 17, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशती समारोह का होगा भव्य समापन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे पीएम मोदी

एक हजार से अधिक कलाकार कालजयी गीतों की देंगे प्रस्तुति, राजधानी में शुरू हुआ व्यापक प्रचार अभियान

भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशती समारोह का भव्य समापन भारत मंडपम में होगा। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में एक हजार से अधिक कलाकार महान गायक और संगीतकार के कालजयी गीतों की प्रस्तुति देंगे। इस संगीतमय आयोजन के जरिए देश भूपेन हजारिका की सांस्कृतिक विरासत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। समारोह को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए राजधानी में प्रचार अभियान भी शुरू किया गया है। इसके तहत इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए), मेट्रो, यूनिपोल और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार सामग्री लगाई जा रही है। इसके माध्यम से लोगों को समारोह से जुड़ने और भूपेन हजारिका की सांस्कृतिक विरासत को जानने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here